टूटी हुई पटरी से गुजर गयी वैशाली एक्सप्रेस...बिहार में रची गयी ट्रेन पलटने की साजिश? बड़ा रेल हादसा टला

By रेनू तिवारी | Oct 09, 2024

भारत में रेल हादसे क्या किसी साजिश के तहत हुए हैं या वह सच में एक एक्सीडेंट थे। काफी समय से देखा जा रहा है कि रेल हादसे बढ़ गये हैं। जांच के बाद पता चला के यह जानबूझकर एक प्लानिंग के साथ रेलगाड़ियों की पटरी से छेड़छाड़ की जा रही हैं।  ताकि एक बड़े रेल हादसे को अंजाम दिया जा सकते। काफी समय से रेल की पटरियों पर छेड़ छाड़ और ट्र्रेनों पर पथराव आदि जैसी वारदातों को अंजाम दिया गया लेकिन यह षड्यंत्रकारी अपने कार्य में सफल नहीं हो सके। एक बार फिर से एक बड़ा रेल हादसा टल गया है। अगर यह हादसा होता को काफी बड़ा नुकसान हो सकता था।

इसे भी पढ़ें: RG KAR Case: डॉक्टर्स एसोसिएशन की देशभर में भूख हड़ताल, कैंडल मार्च में बंगाल के सहयोगियों के साथ हुए शामिल

बिहार में वैशाली एक्सप्रेस टूटी हुई पटरी पर से गुजरी

बिहार में बेगूसराय-खगड़िया रेल लाइन पर दनौली फुलवरिया और लाखो स्टेशन के बीच वैशाली एक्सप्रेस टूटी हुई पटरी पर से गुजरी। हालांकि, बड़ा हादसा टल गया और कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। टूटी पटरी की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और अन्य ट्रेनों के लिए रूट बंद कर दिया। करीब आधे घंटे तक रूट बाधित रहा, जिसके कारण कई ट्रेनें देरी से चलीं। राज्यरानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। हालांकि, वैशाली एक्सप्रेस के गुजरने के तुरंत बाद पीछे से तिनसुकिया-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस आ गई, लेकिन रेलवे अधिकारियों के समय पर हस्तक्षेप से लाल झंडा दिखाकर ट्रेन को रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार रेलवे फाटक संख्या 41 के पास किलोमीटर संख्या 154/5-7 पर रेलवे ट्रैक चटक गया था।

सीमेंटेड स्लीपर से टकराई मालगाड़ी

इस बीच उत्तर प्रदेश के रायबरेली में भी ट्रेन पलटाने की साजिश का मामला सामने आया है, जहां एक मालगाड़ी सीमेंटेड स्लीपर से टकरा गई। हालांकि, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसा मंगलवार देर रात लक्ष्मणपुर स्टेशन पर हुआ। संदेह है कि ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश के तहत खेत में रखे तीन स्लीपर खींचकर ट्रैक पर लाए गए। देर रात हुए इस हादसे के बाद मालगाड़ी 15 मिनट तक खड़ी रही।

इसे भी पढ़ें: Haryana में जीत के बाद PM Modi से मिले Nayab Singh Saini, कांग्रेस पर किया बड़ा वार

ग्वालियर में टला ट्रेन हादसा

मंगलवार रात मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी एक और ट्रेन हादसा टल गया, जब एक मालगाड़ी के ड्राइवर ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का फ्रेम देखा। लोहे का फ्रेम ग्वालियर के पास ट्रैक पर पड़ा मिला। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार, उत्तर प्रदेश जा रही ट्रेन के ड्राइवर ने समय रहते लोहे के फ्रेम को देख लिया, जिससे संभावित रूप से हादसा टल गया।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख