इतिहास रचने को तैयार बिहार: वैशाली में होगा भव्य 'अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026' का आयोजन!

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 08, 2026

पटना: बिहार की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक धरती वैशाली जल्द ही एक ऐसे अद्भुत और भव्य समागम की गवाह बनने जा रही है, जो राज्य के इतिहास में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। आगामी 11 से 13 दिसंबर 2026 तक वैशाली स्थित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप परिसर में भव्य "अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026" का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को अभूतपूर्व और भव्य स्वरूप देने के लिए आज बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत तथा विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय अंतर-विभागीय समन्वय बैठक संपन्न हुई। इस समीक्षा बैठक में वैशाली के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ीं , वहीं पर्यटन विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग  के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन बिहार को वैश्विक पर्यटन एवं बौद्ध अध्यात्म के मानचित्र पर एक नए शिखर पर स्थापित करेगा। वैशाली प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि सभी अंतर-विभागीय कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं ताकि दुनिया भर से आने वाले मेहमान बिहार की समृद्ध संस्कृति और आतिथ्य का अविस्मरणीय अनुभव लेकर लौटें।

प्रमुख खबरें

Election Commission से बातचीत करें दल, सड़कों पर प्रदर्शन से हल नहीं: Chirag Paswan

High Court के आदेश पर OSD पर CBI कार्रवाई, अमृतसर में बोले सचिन पायलट सामने आए सच

BSE Sensex में 1,045 अंकों की भारी गिरावट, Nifty भी 22,230 से नीचे फिसला

Prakash Singh केस के उल्लंघन पर Supreme Court सख्त, Jharkhand सरकार को DGP नियम पर 1 हफ्ते की मोहलत