कौन है वैष्णवी शर्मा? जिन्होंने अंडर-19 महिला वर्ल़्ड कप में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया

By Kusum | Jan 21, 2025

भारत की वैष्णवी शर्मा ने इन दिनों खेले जा रहे अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 में हैट्रिक लेकर कमाल कर दिया है। वह अंडर-19 महिला वर्ल्ड टूर्नामेंट में भारत के लिए हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई। वैष्णवी ने मलेशिया के खिलाफ खेले गए टूर्नामेंट के 16वें मुकाबले में ये कारनामा किया है। 

वैष्णवी के हैट्रिक वाले ओवर की पहली गेंद डॉट रही। फिर अगली तीन गेंदों पर उन्होंने नूर ऐन बिंटी रोस्लान (03), नूर इस्मा दानिया (00) और सती नजवाह (00) को आउट किया। नूर ऐन बिंटी रोस्लान और नूर इस्मा दानिया को वैष्णवी शर्मा ने एलबीडब्ल्यू के जरिए पवेलियन भेजा। इसके अलावा सती नजवाह को बोल्ड कर वैष्णवी ने चलता किया। जिसके बाद वैष्णवी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। 

फिलहाल, मलेशिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.3 ओवर में महज 31 रन ही बना पाई। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने महज 2.5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 32 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। इस दौरान टीम के लिए गोंगाडी तृषा ने 12 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 27 रन नाबाद और कमालिनी ने 5 गेंदों में 1 चौके की मदद से 4 रन स्कोर किए।

प्रमुख खबरें

Gujarat Schools Entry Rules: बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, लिखित अनुमति अनिवार्य

Poland PM Donald Tusk पहुंचे नई दिल्ली, PM Modi संग करेंगे रणनीतिक वार्ता

शहरी विकास भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो, Vishnu Deo Sai ने दिए निर्देश

Baba Siddique Murder Case: Anmol Bishnoi की कस्टडी पर Mumbai Court ने मांगी रिपोर्ट