अयोध्या से जुड़ेगा वैष्णो देवी धाम, सांसद ने रेल मंत्री से की मुलाकात

By सत्य प्रकाश | Sep 10, 2021

अयोध्या। भव्य राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या के विकास और उसकी रूपरेखा को विस्तृत करने के लिए लगातार नित नई योजनाओं की सौगात मिल रही है ताकि आने वाले पर्यटकों को अयोध्या की धार्मिकता और उसकी पौराणिकता से रूबरू कराया जा सके। अयोध्या आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े, इसके लिए सरकार रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन को उनकी सुविधा अनुरूप बनाने के लिए कटिबद्ध है। अयोध्या रेलवे स्टेशन के अलावा जनपद के अन्य स्टेशनों व ट्रेनों के संचालन में बढ़ोतरी करने को लेकर अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की और रेल सुविधाओं को बेहतर करने की मांग उठाई। 

इसे भी पढ़ें: अमेठी में कार में आग लगने से एक बच्ची समेत नौ महिलायें झुलसी, दो की हालत गंभीर 

सांसद लल्लू सिंह ने रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा दिए जाने के अलावा यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग उठाई। इसके अलावा उन्होंने अयोध्या रेलवे स्टेशन के लिए ली जाने वाली जमीन की कार्यवाही को शीघ्र करने तथा फेस-2 के कार्य की स्वीकृति प्रदान करने की भी मांग उठाई। सांसद लल्लू सिंह ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन के सुनियोजित नवनिर्माण व सौंदर्य करण में तेजी लाने के अलावा फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस में एलबीएच कोच लगा नहीं साकेत एक्सप्रेस को 2 दिन की जगह 6 दिन करने की मांग उठाई। इसके अलावा नई ट्रेनों के संचालन की मांग की ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ओं का सामना ना करना पड़े। इसके साथ ही जगन्नाथपुरी व वैष्णो देवी मंदिर धाम यात्रा के लिए भी अयोध्या की ट्रेन चलाई जाने की मांग की है।

प्रमुख खबरें

धनतेरसः धन की पूजा नहीं, धन के शुद्ध संस्कारों का पर्व

UP के किसान अब ईंधन और Hydrogen भी बनाएंगे, Jaunpur में बोले Nitin Gadkari

प्रदूषण पर राजनीति का धुआं और जनता की घुटती सांसें

Election Commission की मांग खारिज, Bombay High Court ने 10 दिनों में Voter List अपडेट करने को कहा