सुचारू रूप से चल रही है माता वैष्णो देवी यात्रा : प्रवक्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2022

जम्मू|  माता वैष्णो देवी यात्रा शनिवार तड़के हुई भगदड़ के बावजूद सुचारू रूप से चल रही है और शनिवार को करीब 27,000 श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा, ‘‘पांच मिनट के भीतर स्थिति पर काबू पा लिया गया।’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यात्रा सुचारू रूप से चल रही है और आज करीब 27,000 श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए।’’

इस बीच, घटना की जांच के लिए गठित जांच समिति के सदस्य शनिवार शाम को भवन में घटनास्थल पर गए और घटना की जानकारी ली।

प्रवक्ता ने बताया कि बहरहाल, प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि कुछ तीर्थयात्रियों के बीच मामूली झड़प के कारण गेट नंबर तीन के पास भगदड़ हुई।

प्रमुख खबरें

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक

EaseMyTrip के सह-संस्थापक Nishant Pitti पर ED का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल