वैष्णो देवी यात्रा अस्थाई रूप से बंद, अर्ध कुंवारी में लैंडस्लाइड, कुछ लोगों के घायल होने की आशंका

By अंकित सिंह | Aug 26, 2025

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को भारी बारिश जारी रहने के कारण, श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा अगली सूचना तक अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। भारतीय मौसम विभाग ने केंद्र शासित प्रदेश के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया कि अर्धकुवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है, कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। आवश्यक जनशक्ति और मशीनरी के साथ बचाव कार्य जारी है।

श्री माता वैष्णो देवी रियासी जिले में कटरा के पास त्रिकूट पर्वत पर स्थित हैं। भक्त पारंपरिक रूप से कटरा से मंदिर तक 13 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हैं। रामबन जिले के चंदरकोट, केला मोड़ और बैटरी चश्मा की पहाड़ियों से पत्थर गिरने के बाद एहतियात के तौर पर 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया। किश्तवाड़, डोडा और राजौरी जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों से भी बुनियादी ढांचे को नुकसान की खबरें मिली हैं।

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर बोले राजनाथ सिंह, भारतीय सेनाओं ने कायराना हमलों का दिया मुंहतोड़ जवाब

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भारी बारिश के बाद जम्मू के विभिन्न हिस्सों में स्थिति काफी गंभीर है और उन्होंने प्रशासन को हाई अलर्ट बनाए रखने का निर्देश दिया। अब्दुल्ला ने जम्मू में बाढ़ नियंत्रण उपायों का जायजा लेने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकालीन बहाली कार्यों और अन्य आपात स्थितियों के लिए उपायुक्तों को अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही

जिस Asiya Andrabi पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप साबित हुआ, उसके समर्थन में उतरीं Mehbooba Mufti

Shashi Tharoor का मोदी सरकार पर तीखा हमला, Pakistan कर रहा Peace Talks, भारत चुप क्यों?

Iran War के बीच Donald Trump का China दौरा टला, अब May में Xi Jinping से होगी मुलाकात