वाजपेयी जी का निधन राष्ट्र के लिये एक बड़ी क्षति: अहमद पटेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2018

वडोदरा (गुजरात)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को ‘‘शांति के अगुआ और लोकतंत्र में गहरा विश्वास रखने वाले’’ नेता के तौर पर याद किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का निधन राष्ट्र के लिये एक ‘‘बड़ी क्षति’’ है। पटेल आज 69 साल के हो गये।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘वाजपेयीजी आम सहमति बनाते थे, वह शांति के अगुआ और लोकतंत्र में गहरा विश्वास रखने वाले थे। उन्होंने देश को यह दिखाया कि करुणा में भी ताकत हो सकती है। उन्होंने यह दिखाया कि विचारों में भिन्नता को शालीन तरीके से भी जाहिर किया जा सकता है।’’

 

राज्यसभा के सदस्य और पार्टी के दिग्गज नेता को आज मोतीलाल वोरा की जगह कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी के निधन के रूप में राष्ट्र को ‘‘बड़ी क्षति’’ हुई है। वाजपेयी (93) का दिल्ली स्थित एम्स में 16 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भेजे संदेश में पटेल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वाजपेयी के निधन के बाद राष्ट्रीय शोक के मद्देनजर वह उनका जन्मदिन नहीं मनायें। पटेल इससे पहले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव थे।

प्रमुख खबरें

Mangaluru में जलसंकट, रोज नहीं होगी पानी की आपूर्ति

मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोकने पर 14 वर्षीय लड़की ने की बड़े भाई की हत्या

आत्मविश्वास और कभी हार नहीं मानने का रवैया सिराज की असली ताकत, गावस्कर ने कहा

Maharashtra: नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में 72 वर्षीय बेकरी मालिक गिरफ्तार