Valentines Day 2025: हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, इन संत की याद में मनाया जाता है ये दिन

By अनन्या मिश्रा | Feb 14, 2025

हर साल 07 फरवरी यानी रोज डे से वैलेंटाइन वीक की शुरूआत होती है। इस सप्ताह को वैलेंटाइन वीक के नाम से भी जाना जाता है। इस पूरे सप्ताह में रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और आखिर में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। इन सभी दिनों में वैलेंटाइन डे को सबसे खास माना जाता है। वैलेंटाइन डे को कई देशों में बड़े ही खास तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे संत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बलिदान से यह दिन जुड़ा है।

वैसे तो वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे कई किवदंतियां सुनने को मिलती हैं। लेकिन इनमें से सबसे लोकप्रिय संत वेलेंटाइन की कहानी है। इसके मुताबिक तीसरी शताब्दी में एक रोमन पादरी थे। वहीं उस दौरान रोमन के सम्राट क्लॉडियस द्वितीय थे। जिनका मानना था कि यदि सैनिक अकेले रहकर लड़ते हैं, तो वह बेहतर लड़ सकते हैं। लेकिन जब वह प्यार करने लगेंगे तो इससे उनका ध्यान भटक सकता है। 

इसलिए सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने सैनिकों के विवाह पर रोक लगा दी थी। लेकिन तब संत वेलेंटाइन ने चोरी-छिपे कई सैनिकों की शादी करवाई। फिर एक दिन संत वेलेंटाइन को पकड़ लिया गया और जेल में डाल दिया गया था। फिर 269 ईं. में 14 फरवरी को संत वेलेंटाइन को मौत की सजा दे दी गई।

ऐसे हुई शुरुआत

बता दें कि संत वेलेंटाइन प्यार के प्रचारक थे। इसलिए लोगों का मानना है कि उन्होंने दुनिया को प्यार का संदेश देने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इसलिए हर साल 14 फरवरी का दिन प्यार के रूप में सेलिब्रिट किया जाने लगा और इस तरह से वैलेंटाइन डे मनाए जाने की शुरूआत हुई। इस दिन के बाद से ही रोम समेत पूरी दुनिया में 14 फरवरी को प्यार का दिन मनाया जाने लगा।

फिर 18वीं और 19वीं सदी में यह दिन काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ। इस दौरान लोगों ने प्रेम पत्रों और उपहारों का आदान-प्रदान करना शुरू कर दिया। वहीं अब वैलेंटाइन डे न सिर्फ प्रेमी जोड़ों बल्कि सभी रिश्तों के लिए एक बेहद खास दिन है।

प्रमुख खबरें

Womens Cricket का बदलेगा कैलेंडर, ICC ने Champions Trophy की तारीख बदली, नए Tournament को मंजूरी।

Indian Economy के लिए Good News, सरकार ने समय से पहले हासिल किया Fiscal Deficit का Target

Tata Sons Listing पर Noel Tata की आपत्ति, Stock Market में ग्रुप शेयरों को लगा बड़ा झटका

ICC का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोपों पर Cricket Canada सस्पेंड, लेकिन Players खेलेंगे मैच