Valentine Week Calendar: आज Teddy Day, जानें Promise Day से Valentine's Day तक की पूरी लिस्ट

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 10, 2026

फरवरी का महीना प्यार के लिए जाना जाता है। इस दौरान मौसम भी खुशनुमा हो जाता है, क्योंकि हवाओं में प्यार घुलने लगता है। फरवरी महीने में वैलेंटाइन वीक आता है और इसकी शुरुआत रोज डे से शुरु हो चुकी है। ऐसे में यू पूरा हफ्ता प्यार के खूबसूरत एहसास से जुड़े अलग-अलग रंगों को सेलिब्रेट करता है। वैलेंटाइन वीक के दौरान अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। इसलिए आप अपने पार्टनर, दोस्त या जिनसे भी आप प्यार करती हैं, उन्हें खास महसूस करवाने के लिए इस हफ्ते से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। आज टेडी डे है और वैलेंटाइन डे के बाद यह हफ्ता खत्म हो जाएगा। तो चलिए आपको बताते हैं वैलेंटाइन वीक के कैलेंडर के खास दिन और तारीख के बारे में-

आज 10 फरवरी यानी टेडी डे को मनाया जा रहा है। वैलेंटाइन वीक में इस खास दिन की अपनी अहमियत होती है। इस दिन आप अपने करीबी दोस्त, पार्टनर या आप जिसे प्यार करते हैं, उन्हें टेडी गिफ्ट कर सकते हैं। टेडी के जरिए अपना प्यार जताने और अपनी फीलिंग्स जाहिर करने का यह एक बेहतरीन तरीका है। मार्केट में आपको कई तरह के क्यूट और प्यारे टेडी मिल जाएंगे, इनको आप इस साल अपने पार्टनर को जरुर गिफ्ट करें।

प्रॉमिस डे कब है? (Promise Day)

प्रॉमिस डे 11 फरवरी को मनाया जाएगा। प्यार में सबसे ज्यादा जरुरी होता वादा करना। प्यार में जिंदगी भर साथ निभाने और कठिन समय में हाथ थामने के वादे किए जाते हैं। वैलेंटाइन वीक का यह खास दिन वादों के नाम है। आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर से दिल खोलकर प्यार करें और हर एक वादे को पूरा करने की कोशिश करें।

हग डे कब है? (Hug Day)

12 फरवरी को हग डे मनाया जाएगा। अपने हमसफर की बाहों में सुकून के कुछ पल बिताना ऐसा एहसास होता है, जहां दुनिया की सारी उलझनें खुद-ब-खुद दूर हो जाती हैं। वह अपनापन और गर्माहट शब्दों में समेट पाना आसान नहीं होता। ऐसे खास मौके पर अपने पार्टनर को प्यार भरी जादुई झप्पी देना रिश्ते को और भी खास बना देता है।

किस डे कब है

13 फरवरी को किस डे मनाया जाएगा। यह एक खास दिन है, जब प्यार और भरोसा गहराई तक पहुंच चुका है, आप अपने प्यार को और अपने रिश्ते को दिल से निभाते हुए पार्टनर के बेहद करीब हैं। इस दिन को खास मनाने के लिए आप अपने पार्टनर को प्यार भरा किस दे सकते हैं। 

वैलेंटाइन डे कब है?

इस दिन को लोग काफी इंतजार करते हैं। 14 फरवरी से वैलेंटाइन डे के साथ वैलेंटाइन वीक खत्म हो जाता है। इस स्पेशल डे पर आप अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं, उन्हें बताइए कि वो आपके लिए कितना मायने रखते हैं और उनके बिना आपकी जिंदगी कैसे अधूरी है। हालांकि, प्यार दिखाने और जताने के लिए एक दिन काफी नहीं, लेकिन रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए इन स्पेशल दिनों को सेलिब्रेट जरुर करें। 

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़ते तनाव पर High Level Meeting, राजनाथ सिंह ने बनाई Risk Management की रणनीति

IPL 2026: डेविड मिलर की आंधी में नहीं टिक पाई RCB, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बेहतरीन जीत

Nari Shakti Bill पर छलका PM Modi का दर्द, कहा- हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है

Strait Of Hormuz में गोलियों की गूंज! जहाजों पर फायरिंग, भारतीय सुपरटैंकर भी शामिल