जबरन वसूली मामले में वाल्मिक कराड को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत, संतोष देशमुख के भाई बोले- नहीं मिलनी चाहिए जमानत

By अभिनय आकाश | Jan 22, 2025

छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र के बीड की एक अदालत ने मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिन्हें सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया है। कराड को उनकी एसआईटी हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद वीडियो लिंक के माध्यम से महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम मामलों की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया था। राज्य पुलिस की विशेष जांच टीम ने उसकी आगे की हिरासत की मांग नहीं की। 

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेशी हो या कोई किसी को नहीं छोड़ेंगे, सैफ पर हुए हमले को लेकर बोले एकनाथ शिंदे

मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का 9 दिसंबर को अपहरण, अत्याचार और हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि देशमुख ने एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर जबरन वसूली के प्रयास का विरोध करने की कोशिश की थी। कराड को मूल रूप से जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार किया गया था। देशमुख की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उन्हें लगा कि वह इलाके में पवन चक्कियां चलाने वाली एक ऊर्जा कंपनी से ₹2 करोड़ की उगाही करने की योजना में बाधा बन रहे थे, और जब अपराध को अंजाम दिया गया तो कराड फोन पर हत्यारों के संपर्क में था।

प्रमुख खबरें

Ethnic Hair Accessories: Festive Season में Ethnic Look को खास बनाएंगी ये 3 ट्रेंडी Hair Accessories

MP के Kymore में ब्रिटिश कंपनी का Asbestos कचरा बना जानलेवा, ITV News की रिपोर्ट में खुलासा

मोदी के जन्मदिन पर ये क्या बोले रूस-इजरायल, मचाया तहलका!

Radha Ashtami 2026: राधा रानी को बेहद प्रिय है अरबी समेत अन्य 5 चीजों का भोग, अर्पित करें ये भोग