Vance in India: दिल्ली पुलिस ने सड़कें बंद करने और मार्ग बदलने की घोषणा की

By रितिका कमठान | Apr 21, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस 21 अप्रैल यानि सोमवार की सुबह दिल्ली आने वाले हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति की दिल्ली यात्रा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में एक स्पेशल कार्यक्रम का हवाला देते हुए ट्रेफिक एडवाइजरी जारी की है। यह ट्रेफिक एडवाइजरी पूरे दिन यानी 21 अप्रैल के लिए जारी हुई है। 

 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति के भारत आने से पहले एक मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया था। दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। इस दौरान कोई अपने घटना ना हो और पूरा कार्यक्रम सुचारु रूप से चले यह सुनिश्चित किया जाएगा।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि ये भी सुनिश्चित किया जाएगा कि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। दिल्ली में उनकी यात्रा के दौराई कोई परेशानी ना हो। वेंस के भारत दौरे से जुड़े लोगों ने न्यूज एजेंसी पीआईटी ओक जानकारी दी कि दिल्ली पहुंचने के बाद वेंस अपने परिवार के साथ स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में दर्शन करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Gautam Gambhir ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात, मार्गदर्शन के लिए जताया आभार

हाथ में हथियार, आंखों में गुस्सा और पानी के अंदर एक्शन, MYSAA Teaser में छाईं Rashmika Mandanna

Rajasthan Mayor Election में BJP का जलवा, Ajmer से लेकर Pali तक Congress को झटका

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता