BDO office Vandalism : निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दो विधायकों पर मुकदमा दर्ज करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2026

निर्वाचन आयोग ने पिछले सप्ताह पश्चिम बंगाल के फरक्का प्रखंड विकास कार्यालय (बीडीओ) में हुई तोड़फोड़ के संबंध में राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक मोनिरुल इस्लाम और इटाहार में हिंसा की एक अलग घटना को लेकर इस्लामपुर विधायक मुशरफ हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश बृहस्पतिवार को दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग ने घटना का संज्ञान लिया और पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार से बात की और प्राथमिकी दर्ज करने को कहा। पुलिस ने निर्देश का पालन किया, लेकिन प्राथमिकी में विधायक को बतौर आरोपी नामजद नहीं किया।

आयोग ने अब निर्देश दिया है कि इस्लाम को नामजद करते हुए नयी प्राथमिकी दर्ज की जाए। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्लाम ने कहा कि उन्हें जनता द्वारा विधायक के रूप में चुना गया है और वह उन सभी स्थानों का दौरा करेंगे जहां कथित तौर पर नागरिकों को परेशान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Karnataka Assembly का 3 दिवसीय विशेष सत्र 21 सितंबर से, सूखे और Kasturirangan Report पर होगी चर्चा

सिंचाई का पानी न मिलने पर Jurala Project पर बढ़ा तनाव, किसानों ने नहर में छोड़ा पानी

Bihar में Samrat Choudhary ने पेश किया 2037 का विजन, ग्राम संसद को बताया विकास की धुरी

WorkIndia Report: फ्रंटलाइन नौकरियों में महिला आवेदक बढ़कर 43.5% हुईं