By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2024
सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला ‘प्रोटोटाइप’ तैयार हो गया है और जल्द ही इसका परीक्षण किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि ट्रेन का संचालन शुरू होने की समयसीमा परीक्षणों के सफल होने पर निर्भर है।
उन्होंने कहा कि इनमें से 16 वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं तमिलनाडु में स्थित स्टेशनों की जरूरतों को पूरा कर रही हैं। मंत्री ने कहा कि सबसे लंबी दूरी की वंदे भारत ट्रेनदिल्ली और वाराणसी के बीच चल रही हैं, जो 771 किलोमीटर की दूरी तय करती हैं।