वंदे मातरम विवाद: परंपरा टूटने की शिवराज ने की आलोचना, कहा- मैं गाऊंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2019

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले 13 साल से हर महीने के पहले कामकाजी दिन भोपाल स्थित मंत्रालय (सचिवालय) में राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ गाने की परंपरा टूटने की बुधवार को आलोचना की। उन्होंने ऐलान किया है कि यदि कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेसनीत मध्यप्रदेश की सरकार ने इस परंपरा को जारी नहीं रखा, तो भाजपा के सभी 109 विधायक 7 जनवरी को मंत्रालय में ‘वंदे मातरम’ का गान करेंगे। मध्यप्रदेश की 15वीं विधानसभा का पांच दिवसीय प्रथम सत्र 7 जनवरी से शुरू हो रहा है।

यह भी पढ़ें: राफेल पर राहुल के आरोप झूठे, SC के फैसले के बाद JPC की जरूरत नहीं: जेटली

मालूम हो कि मध्य प्रदेश में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने करीब 13 साल पहले हर महीने के पहले कार्यदिवस पर मंत्रालय के प्रांगण में वंदे मातरम गाने की परंपरा शुरू की थी। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा को इस पर राजनीति न करने का अनुरोध करते हुए कहा, ‘‘हर माह की 1 तारीख़ को मंत्रालय में वन्दे मातरम गायन की अनिवार्यता को फ़िलहाल अभी रोक कर नये रूप में लागू करने का निर्णय लिया गया है। एक-दो दिन में इसकी घोषणा करूंगा। यह निर्णय न किसी एजेंडे के तहत लिया गया है और ना ही हमारा वंदे मातरम गायन को लेकर कोई विरोध है।’’

प्रमुख खबरें

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग