PM Narendra Modi के ऑस्ट्रिया के विएना पहुंचने पर बजा 'वंदे मातरम', देखें ऐसे हुआ स्वागत

By रितिका कमठान | Jul 10, 2024

रूस की यात्रा के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचे है। वियना पहुंचने पर नरेंद्र मोदी के स्वागत में 'वंदे मातरम' गाया गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में नरेंद्र मोदी के स्वागत में कलाकार वंदे मातरम गाते दिख रहे है।

उन्होंने ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भाग लिया, जहां भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। "वियना में आपका स्वागत है, प्रधानमंत्री @narendramodi! ऑस्ट्रिया में आपका स्वागत करना खुशी और सम्मान की बात है। ऑस्ट्रिया और भारत मित्र और साझेदार हैं। मैं आपकी यात्रा के दौरान हमारी राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूँ!" कार्ल नेहमर ने एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक सेल्फी साझा करते हुए लिखा।

प्रधानमंत्री मोदी ने चांसलर नेहामेर को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया आगे भी अपने सहयोगात्मक प्रयासों को जारी रखेंगे। एक्स पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने अपनी और नेहमर की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, "चांसलर @karlnehammer, गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद। मैं कल भी हमारी चर्चाओं का इंतजार कर रहा हूँ। हमारे देश वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।"

प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा संपन्न
यह 41 वर्षों में पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया है, इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1983 में ऑस्ट्रिया का दौरा किया था। इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी सेना में भर्ती भारतीय नागरिकों के बारे में चिंता जताई। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि रूसी सरकार इन व्यक्तियों की सैन्य सेवा से शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

पिछले एक दशक में पीएम मोदी और पुतिन के बीच 16 बार मुलाकात हो चुकी है। उनकी सबसे हालिया मुलाकात 2022 में उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। पुतिन के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा, "एक मित्र के तौर पर मैंने हमेशा कहा है कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शांति अत्यंत महत्वपूर्ण है। लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि युद्ध के मैदान में समाधान संभव नहीं है। बम, बंदूक और गोलियों के बीच समाधान और शांति वार्ता सफल नहीं होती। हमें बातचीत के जरिए ही शांति के रास्ते पर चलना होगा।"

प्रमुख खबरें

Delhi Serial Blasts: 29 अक्टूबर 2005 को बम धमाकों से दहल गई थी राजधानी, 60 लोगों की हुई थी मौत

WPL 2027 Auction में UP Warriorz ने Sophie Molineux को 1.10 करोड़ में खरीदा

Cyclone Arnab के असर से Andhra Pradesh के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी

Cabinet ने दी खेल सामग्री विनिर्माण योजना को मंजूरी, 1856 करोड़ रुपये होंगे खर्च