Vaani Kapoor OTT Debut | वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखेंगी वाणी कपूर, 'मंडला मर्डर्स' से करेंगी डेब्यू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2023

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की नयी वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ के जरिये ओटीटी (ओवर द टॉप मंच) की दुनिया में कदम रखेंगी। निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ‘मंडला मर्डर्स’ में वाणी कपूर के अलावा वैभव राज गुप्ता, सुरवीन चावला और जमील खान भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: Koffee With Karan 8 | करण जौहर के कॉफी विद करण के सीजन 8 के पहले गेस्ट होंगे शाहरुख खान

निर्माताओं की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘मंडला मर्डर्स’ के निर्देशन की जिम्मेदारी गोपी पुत्रन को सौंपी गई है, जबकि मनन रावत इस वेब सीरीज के सह-निर्देशक होंगे। विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘मंडला मर्डर्स’ की शूटिंग शुक्रवार से उत्तर प्रदेश में शुरू होगी, जिसके बाद दिल्ली और मुंबई में भी इस वेब सीरीज के कुछ दृश्य फिल्माए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

नेपाल में 5.6 तीव्रता का Earthquake, सिक्किम और उत्तर बंगाल में कांपी धरती

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदोष काल में दीपदान से मिलेगा 100 अश्वमेघ यज्ञ का फल, प्रसन्न होंगे पितृ

Sourav Das को Delhi Airport पर आव्रजन जांच के दौरान रोका गया, Oxford में देना था व्याख्यान

Guru Nanak Jayanti 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जा रहा है प्रकाश पर्व, जानिए धार्मिक महत्व