ED की 9 घंटे की पूछताछ के बाद बोलीं वर्षा राउत, हमेशा उद्धव ठाकरे के साथ हैं, चाहे कुछ भी हो नहीं छोड़ेंगे शिवसेना

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2022

मुंबई के पात्रा पुनर्विकास में 1 हजार 034 करोड़ के वित्तीय घोटाले के मामले में शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कई घंटों की पूछताछ के बाद आखिरकार ईडी ने संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया। स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने संजय राउत की रिमांड फिर 4 अगस्त तक बढ़ा दी है। अब संजय राउत को 8 अगस्त तक ईडी की हिरासत में रहना होगा। जिसके बाद अब संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से भी ईडी ने करीब 8 से 10 घंटे तक गहन पूछताछ की। वर्षा राउत ने दृढ़ संकल्प व्यक्त किया कि हम शिवसेना को नहीं छोड़ेंगे चाहे कुछ भी हो जाए।

इसे भी पढ़ें: अकासा एयर ने मुंबई से भरी अपनी पहली उड़ान, सिंधिया ने किया उद्घाटन

हम हमेशा उद्धव ठाकरे के साथ हैं

वर्षा राउत ने कहा कि हम हमेशा उद्धव ठाकरे के साथ हैं। चाहे कुछ भी हो जाए, हम शिवसेना पार्टी नहीं छोड़ेंगे। इस पर संजय राउत के भाई सुनील राउत ने कहा कि मेरी भाभी वर्षा राउत ने ईडी के सभी सवालों का जवाब दिया है। ईडी ने उनका जवाब जारी कर दिया है। जवाब के बाद भाभी से बात की। आज शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की जगह उद्धव ठाकरे ने ले ली है। इसलिए हम शिवसेना को कभी नहीं छोड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर