वरुण धवन और कियारा आडवाणी ने जुग जुग जीयो की शूटिंग पूरी की, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2021

मुंबई। अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने कहा है कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म जुग जुग जीयो की शूटिंग के दूसरे शेड्यूल को पूरा कर लिया है। दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर रविवार को फिल्म के सेट की एक तस्वीर को साझा करते हुए यह जानकारी दी। जुग जुग जीयो के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग अगस्त महीने में शुरू हुई थी। वरुण और कियारा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग पूरी करने के बाद हम अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने को लेकर बेहद उत्सुक एवं उत्साहित हैं।”

इसे भी पढ़ें: ना ये भौंकते हैं, ना ग़ुर्राते हैं… बस काटते हैं! राधिका मदान की फिल्म कुत्ते की शूटिंग शुरू

दोनों ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के अन्य कलाकारों अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली को टैग करते हुए लिखा, “हमें परिवार के अन्य सदस्यों की कमी खल रही है।” अनिल कपूर ने इसका जवाब देते हुए लिखा, “मैं भी आप सभी की कमी महसूस कर रहा हूं।” इस पर वरुण ने कहा, “आप से जल्द मुलाकात होगी सर।” जुग जुग जीयो का निर्माण करण जौहर की कंपनी धर्माप्रोडक्शंस कर रही है जबकि इसके निर्देशक राज मेहता हैं, जिन्होंने 2019 में हिट कॉमेडी फिल्म ‘गुड न्यूज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। गौरतलब है कि दिसंबर 2020 में निर्देशक राज मेहता, नीतू कपूर और वरुण धवन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद जुग जुग जीयो की शूटिंग रोक दी गयी थी।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम