जीवनसाथी बनने से पहले वरुण धवन और नताशा दलाल ने की बैचलर पार्टी, पढ़ें शादी से जुड़ी हर जानकारी

By रेनू तिवारी | Jan 23, 2021

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी (रविवार) को करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी  में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। शादी अलीबाग के द मेंशन हाउस में होगी। वरुण और नताशा दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं लेकिन उनकी प्रेम कहानी स्कूल के बाद शुरू हुई जब वे एक संगीत समारोह में मिले। दोनों शुरू में अपने रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा हाइड थे लेकिन 2019 में दोनों ने चीजों को आधिकारिक सबसे सामने रख दिया।

इसे भी पढ़ें: वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी से जुड़ी हर जानकारी, जिसे आप चाहते हैं जानना 

शादी स्थल से एक नया वीडियो  सामने आया है, जहां वरुण और नताशा शादी के बंधन में बंधेंगे। लोकप्रिय पंजाबी ट्रैक मुंडिया टे बचके रहिन को कार्यक्रम स्थल पर बजाया जा रहा है। आज रात (23 जनवरी), संगीत समारोह आयोजित किया जाएगा। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार (22 जनवरी) को दूल्हा-दुल्हन ने अपनी बैचलर पार्टी में रात को डांस किया। 

 

22 जनवरी की रात को, वरुण धवन ने अपने कुछ दोस्तों के साथ एक पार्टी की दोस्तों के साथ एंजोय किया। टीओआई के अनुसार, पार्टी शनिवार की रात तक चलती रही और इसमें वरुण के कुछ करीबी दोस्त शामिल थे। पार्टी एक जगह पर आयोजित की गई थी जो द मेंशन हाउस से पांच मिनट की दूरी पर है। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि निर्देशक शशांक खेतान भी वरुण की बैचलर पार्टी का हिस्सा थे। 

 

वरुण धवन को शनिवार को उनके विवाह स्थल के बाहर स्पॉट किया गया था। वह कथित तौर पर अपनी बैचलर पार्टी से लौट रहे थे। अभिनेता का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम स्थल के बाहर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की। वरुण ने फोटोग्राफरों को शुक्रिया कहा, उनमें से एक ने कहा, "मुबारक मुबारक।" 

 

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026 Remedies: रक्षाबंधन पर धन लाभ के लिए करें ये अचूक उपाय, बरसेगी Maa Lakshmi की विशेष कृपा

India vs New Zealand सीरीज के लिए 48 घंटे में बिके रिकॉर्ड 26,000 टिकट

Nepal Flood से भारी तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 162 पहुंचा और 500 लोग लापता

Bigg Boss 20 में एंट्री से पहले ट्रोल हुईं Rhiya Ahir, वीडियो जारी कर दिया करारा जवाब