अपने जन्मदिन पर वरुण धवन घर बैठे किया कुछ ऐसा, जिसके बाद गरीब बोल रहें हैं- जीते रहो बेटा

By रेनू तिवारी | Apr 25, 2020

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपना 33वां जन्मदिन पर इस बारल कोई सेलेब्रेश न करके घर पर भी परिवार के साथ मनाया। वरुण धवन को स्पेशल फील करवाने के लिए उनके इंडस्ट्री के दोस्तों ने वीडियो कॉलिंग करके उन्हें विष किया। देश में जिस तरह के हालात है उसे देखते हुए वरुण धवन ने खुशी न मनाने हुए गरीबों के हेल्प करने का कदम उठाया। वरुण धवन ने अपने जन्मदिन के दिन बॉलीवुड के डेली वर्कस को आर्थिक मदद देने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह की '83' को होगा करोड़ो का नुकसान, पढ़ें ये रिपोर्ट

ट्रेड एनालिस्ट वरुण धवन ने वरुण धवन के इस कदम की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एमप्लॉइज को वरूण ने जन्मदिन पर आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है ताकि लॉकडाउन के कारण जिन डेली वर्कर्स  को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है उनकी मदद हो सके। एफडब्ल्यूआईसीई के बिहाफ पर अशोक पंडित ने वरुण धवन का शुक्रिया अदा किया है और उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि 5 लाख सिने वर्कर्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आपको बता दे कि यह पहली बार नहीं है कि एक्टर वरुण धवन ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है इससे पहले भी वह 55 लाख रुपये की मदद कर चुके हैं। एक्टर वरुण धवन ने 35 लाख का दान पीएम रिलीफ फंड में किया था और 15 लाख की दान महाराष्ट्र मुंबई राहत कोष में किया था। एक्टर वरुण धवन के इस कदम की चारो तरफ तारीफ हो रही हैं।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा