पापा बनने वाले हैं Varun Dhawan? क्लिनिक के बाहर Natasha Dalal के साथ हुए थे स्पॉट, जाने खबरों की सच्चाई

By एकता | Apr 09, 2023

अभिनेता वरुण धवन शनिवार को अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ मुंबई के खार में स्पॉट हुए थे। इस दौरान कि कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर साँझा की गयी थी। इन वीडियो में दावा किया जा रहा था कि अभिनेता अपनी पत्नी के साथ एक फर्टिलिटी क्लिनिक में स्पॉट किये गए हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही दोनों की ये वीडियो वायरल हुई, वैसे ही वरुण के पिता बनने की खबर सोशल मीडिया पर फैल गई। इसके बाद लोगों ने उन्हें बधाईयां भी देनी शुरू कर दी थी। हालाँकि, अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने इन ख़बरों का खंडन किया है।

 

इसे भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की क्या औकात... Bad Taste वाले कमेंट पर Uorfi Javed ने तोड़ी चुप्पी, अभिनेता को दिया मुंहतोड़ जवाब

वरुण धवन ने 24 जनवरी 2021 को फैशन डिजाइनर नताशा दलाल से शादी की थी। शादी से पहले अभिनेता ने नताशा को कई सालों तक डेट किया और लिव-इन में भी रहे। दोनों एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे, लेकिन इनकी लव स्टोरी एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान शुरू हुई थी। वरुण ने काफी लंबे समय तक अपने रिश्ते को मीडिया की नजरों से छुपा कर रखा। हालाँकि, 2018 में नताशा के साथ अपनी तस्वीर साँझा कर अभिनेता ने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में