Bhediya के सेट पर वापस लौटे वरुण धवन, स्मार्ट हंक के लुक पर फिदा हुई फीमेल फैंस

By रेनू तिवारी | Sep 23, 2022

वरुण धवन, अनिल कपूर, नीतू कपूर और कियारा आडवानी की फिल्म जुग-जुग जीयो एक फैमली ड्रामा फिल्म थी जिसे लोगों का प्यार मिला था। वरुण धवन ने फिल्म में अच्छी एक्टिंग की थी। अब वरुण धवन अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में फिर से व्यस्त हो गये हैं। वरुण धवन साल की अपनी दूसरी रिलीज के लिए तैयार हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू करने वाले अभिनेता अगली बार भेड़िया में नजर आएंगे। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित भेड़िया हॉरर-कॉमेडी शैली में मैडॉक फिल्म्स की तीसरी फिल्म है। भेड़िया से पहले स्त्री और रूही रिलीज हो चुकी हैं। वरुण ने भेड़िया के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की है।

एक आधिकारिक बयान में अमर कौशिक ने अपनी फिल्म भेड़िया के बारे में बात की थी। भेदिया विस्मयकारी कल्पना से भरी एक कहानी है। कलाकारों और क्रू के प्रत्येक सदस्य को पता था कि हम कुछ बहुत ही खास बना रहे हैं। यह केवल पथ-प्रदर्शक वीएफएक्स नहीं है; फिल्म हर पहलू में आंखों के लिए एक दावत है संभव है।

इसे भी पढ़ें: Ira Khan को फिल्मी अंदाज में बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, इंटरनेट पर वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो

फिल्म की बात करें तो इसे नेशनल अवॉर्ड विनर निरेन भट्ट ने लिखा है। Jio Studios और Maddock Films द्वारा निर्मित, भेड़िया 25 नवंबर, 2022 को बड़े पर्दे पर आ सकती है। फिल्म का पहला लुक नवंबर 2021 में जारी किया गया था। इसमें कृति सनेन भी हैं।

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: Turkey में मुगलों के सम्मान पर भारत में मचा बवाल, NATO Summit में आखिर क्यों दिखाए गए 16 Turkic Empires?

Hand Bracelet For Dark Dresses: डार्क ड्रेसेस के साथ पहनें ये Hand Bracelet, मिलेगा स्टाइलिश Party Look

Karachi में सरकारी Price Control फेल, पाकिस्तान में गहराया आटा संकट, रोटी को तरसे लोग

Iran को PM Netanyahu की खुली चेतावनी, कहा- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है