Mr.लेले फिल्म का पोस्टर आउट, कुछ ऐसे अंदाज में दिखे वरूण धवन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2020

मुंबई। निर्देशक शशांक खेतान और अभिनेता वरुण धवन की जोड़ी एक और मनोरंजक फिल्म ‘‘मिस्टर लेले’’ बनाने जा रही है, जो एक जनवरी 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दोनों ने इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’’ और ‘‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’’में साथ काम किया था।

‘‘दुल्हनिया’’ सीरीज की फिल्में बनाने वाला धर्मा प्रोडक्शंस ‘‘मिस्टर लेले’’ का भी निर्माण कर रहा है। करण जौहर के नेतृत्व वाले प्रोडक्शन बैनर ने फिल्म की रिलीज की तारीख और वरुण के फर्स्ट लुक वाले पोस्टर को सोमवार को ट्विटर पर साझा किया।

इसे भी पढ़ें: 2020 की टॉप 10 बॉलीवुड मूवीज

ऐसी खबरें थीं कि फिल्म में भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर होंगी, लेकिन निर्माताओं ने अभी इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। वरुण अब ‘‘स्ट्रीट डांसर 3डी’’ में दिखाई देंगे, जो 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। 

इसे भी देखें- एक किताब ने खोले लता मंगेशकर की जिंदगी के गहरे राज़ | lata mangeshakr slow poison

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री