मोदी सरकार पर वरुण गांधी ने फिर उठाए सवाल, कहा- सोचिये जब हर चीज़ बिकेगी तब देश का क्या होगा

By अंकित सिंह | Jan 05, 2022

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी अपनी ही सरकार पर आजकल हमलावर है। पहले किसानों को लेकर उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमले किए। अब बेरोजगारी और महंगाई को लेकर भी वह लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आज एक बार फिर से वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार को घेरा है। वरुण गांधी ने कहा कि सोचिए जब हर चीज में बिकेगी तब देश का क्या होगा? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश इस समय संकट में है। महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी तेजी से बढ़ती जा रही है। ऊपर से निजीकरण के नाम पर देश के महत्वपूर्ण संसाधनों को बेचा जा रहा है। वरुण गांधी ने आगे कहा कि पूर्वजों ने कुर्बानियां देकर देश को आजाद कराया और अब उसे बर्बाद किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: भारत को सुपर इकोनॉमिक पावर बनने से अब कोई ताकत नहीं रोक सकती: राजनाथ

वरुण ने कहा कि वह चाहते हैं कि आम आदमी को समान अधिकार और न्याय मिले, घर-घर खुशहाली आये। इससे पहले भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना यह सामान्य जनमानस की समझ से परे है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना – यह सामान्य जनमानस की समझ से परे है। उत्तर प्रदेश की सीमित स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर हमें इमानदारी से यह तय करना पड़ेगा कि हमारी प्राथमिकता भयावह ओमीक्रोन के प्रसार को रोकना है अथवा चुनावी शक्ति प्रदर्शन। 

प्रमुख खबरें

Adani Ports की ब्रिटेन में बड़ी तैयारी, Associated British Ports के साथ 10 Billion Pounds की मेगा डील पर नजर

Team India में बदलाव की लहर: Mohammad Shami की छुट्टी! Ajit Agarkar ने 15 युवा तेज़ गेंदबाज़ों के साथ बनाई नई Strategy

Gautam Gambhir के करीबी Ryan ten Doeschate ने छोड़ा Team India का साथ, KKR के साथ फिर जुड़ने की चर्चा तेज

Ashes से पहले Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस, कोच Andrew McDonald के बयान से मची खलबली