फिर अपनी ही सरकार पर बरसे वरुण गांधी, आंकड़े पेश कर पूछा- 'कहां गया बजट?'

By अभिनय आकाश | May 28, 2022

बीजेपी नेता और अपनी ही सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहने वाले वरुण गांधी ने एक बार फिर बेरोजगारी और खाली पड़े पदों को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जब बेरोजगारी तीन दशकों के सर्वोच्च स्तर पर है। तब ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जहां भर्तियां न होने पर करोड़ों युवा हताश व निराश हैं। वहीं सरकारी आंकड़ों की ही माने तो देश में 60 लाख स्वीकृत पद खाली हैं। वरुण ने कहा कि कहां गया वो बजट जो इन पदों के लिए आवंटित था। ये जानना हर नौजवान का हक है। ट्वीट में वरुण ने इसके साथ ही एक सूची को ट्वीट किया गया है जिसमें बताया गया है कि किस विभाग में कितने रिक्त पद हैं। 

इसे भी पढ़ें: मस्जिद पर देवबंद में जमीयत की सबसे बड़ी बैठक, 25 राज्यों से मुस्लिम संगठन मथुरा, काशी, सिविल कोड पर करेंगे चर्चा

आपको बता दें कि इससे पहले भी वह अपनी ही सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करते रहे हैं। कि 2022 विधानसभा चुनाव में जहां छोटे-बड़े तमाम नेता पूरे यूपी में चुनाव प्रचार कर रहे थे, उस समय भी वरुण गांधी सरकार के खिलाफ ट्वीट पर ट्वीट दाग रहे थे। 

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती