लखीमपुर हिंसा: वीडियो ट्वीट कर वरुण गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-प्रदर्शनकारियों को चुप नहीं कराया जा सकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2021

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सांसद वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना का एक कथित वीडियो बृहस्पतिवार को ट्विटर पर पोस्ट किया और कहा कि हत्या के माध्यम से प्रदर्शनकारियों को चुप नहीं कराया जा सकता। पीलीभीत के भाजपा सांसद गांधी ने एक वीडियो ट्वीट किया और कहा, वीडियो बिल्कुल स्पष्ट है। प्रदर्शनकारियों को हत्या के माध्यम से चुप नहीं कराया जा सकता है। निर्दोष किसानों का खून बहा है, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। अहंकार और क्रूरता का संदेश हर किसान के दिमाग में प्रवेश करे उससे पहले न्याय दिया जाना चाहिए। उन्होंने 37 सेकेंड का जो वीडियो पोस्ट किया उसमें तेज रफ्तार से चल रही थार जीप लोगों को पीछे से कुचलते हुये दिखाई दे रही है। थार जीप के पीछे एक काली और दूसरी सफेद रंग की दो एसयूवी आती दिख रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता