वरुण गांधी अगर किसानों के लिए लड़ाई को लेकर ईमानदार हैं, तो उन्हें भाजपा छोड़ देनी चाहिए :कांग्रेस नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

नयी दिल्ली| कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर भाजपा नेता वरुण गांधी किसानों के लिए अपनी लड़ाई को लेकर ईमानदार हैंतो उन्हें अपनी पार्टी छोड़कर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: गृह राज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी के लिए सरकार के पास एक हफ्ते का समय : टिकैत

लांबा ने कहा, लेकिन अगर उन्हें (वरुण) लगता है कि कैबिनेट के अगले विस्तार में उन्हें शामिल किया जाएगा, तो मुझे लगता है कि वह गलत हैं। उन्हें अभी फैसला करना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता को कांग्रेस में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रही हैं तो लांबा ने कहा, मैं उन्हें कोई निमंत्रण देने वाली नहीं हूं, यह वरुण गांधी का फैसला होगा।

वरुण गांधी ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर कथित तौर पर लखीमपुर खीरी की घटना की एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें एक भाजपा नेता के काफिले की एक एसयूवी प्रदर्शनकारी किसानों को कुचलते हुए दिखाई देती है।

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर हिंसा: विरोध में प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन, गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

पीलीभीत से भाजपा सांसद गांधी ने कहा, वीडियो बिलकुल स्पष्ट है। प्रदर्शनकारियों को हत्या के माध्यम से चुप नहीं कराया जा सकता है। निर्दोष किसानों की हत्या के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए और अहंकार तथा क्रूरता का संदेश हर किसान के जेहन में आने से पहले न्याय दिया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं