राशन कार्ड को लेकर वरुण गांधी ने योगी सरकार को घेरा, चुनाव से पहले पात्र और चुनाव के बाद अपात्र?

By अंकित सिंह | May 21, 2022

अतिक्रमण के बाद अब उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने फेक राशन कार्ड धारियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। फेक राशन कार्ड धारियों के लिए उत्तर प्रदेश से प्रशासन की ओर से एक गाइडलाइन जारी किया गया है। इस गाइडलाइंस के मुताबिक उत्तर प्रदेश में जिनके पास पक्का मकान, बाइक, कार, एसी हो और बिजली बिल आता है, वह राशन कार्ड को सरेंडर कर दें। इसके साथ ही राशन कार्ड उन लोगों के लिए ही मान्य होगा जिनकी आमदनी ग्रामीण क्षेत्र में 2 लाख और शहरी क्षेत्र में 3 लाक से कम होगी। मानकों के दायरे में आने वाले लोग ही राशन कार्ड के लिए मान्य है। जो लोग इन मानकों के दायरे से बाहर हैं उन्हें राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए कहा गया है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और दिया गया राशन भी वसूला जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Asaduddin Owaisi ने UP Elections 2027 में AIMIM को जिताने की अपील की

Mother Teresa Birth Anniversary: एक्नेस से मदर बनने का सफर, जब आत्मा की पुकार पर शुरू हुआ Mission of Charity

Vladimir Putin का नया आदेश: Russia में निजी प्रतिष्ठानों का नियंत्रण ले सकती है सरकार

जो बोया वो ही काट रहे हैं Imran Khan, Mehbooba Mufti ने दिया बड़ा बयान