'हमने ‘धुएँ से आज़ादी’ का सपना दिखाया था', वरुण गांधी का तंज- लाल सिलेंडर सजावट की वस्तु बना

By अंकित सिंह | Jul 09, 2022

रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के बाद से विपक्ष लगातार मोदी सरकार की आलोचना कर रहा है। दूसरी ओर पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी भी इसको लेकर लगातार अपनी सरकार के खिलाफ हमलावर है। वरुण गांधी ने कहा है कि अब लाल सिलेंडर सजावट की वस्तु बना हुआ है। अपने ट्वीट में भाजपा सांसद ने लिखा कि चूल्हे पर लकड़ियाँ जल रही हैं और लाल सिलेंडर सजावट की वस्तु बना हुआ है, गैस की पासबुक के पन्नों में महीनों से कोई एंट्री नहीं चढ़ी है। उन्होंने ने एक विडियो भी साझा किया और दावा किया कि ये उन लाखों महिलाओं का दर्द है जिन्हें हमने ‘धुएँ से आज़ादी’ का सपना दिखाया था। यह वही महिलाएँ हैं जिन्होंने हम पर सबसे अधिक भरोसा जताया था। 

इसे भी पढ़ें: महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर राहुल का निशाना, बोले- ‘गब्बर सिंह टैक्स’ की लूट और बेरोजगारी की सुनामी आई

ऐसे वक्त में जब फलों और सब्जियों से लेकर खाद्य तेल और बिजली की कीमतें आसमान छू रही हैं, एलपीजी रसोई गैस की रिकॉर्ड कीमत ने आम आदमी का बजट और बिगाड़ दिया है। खासतौर से निर्धन तबके को इसकी तपिश अधिक महसूस हो रही है। इस सप्ताह रसोई गैस की दरों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की बढ़ोतरी की गई। इसके साथ ही पिछले एक साल में कुल वृद्धि 244 रुपये या 30 प्रतिशत हो गई है। बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर (उज्ज्वला योजना की गरीब महिला लाभार्थियों को छोड़कर) की कीमत अब 1,053 रुपये हो गई है। उज्ज्वला लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 853 रुपये का भुगतान करना होगा। 

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू