वरुण- नताशा कर रहे है डेस्टिनेशन वेडिंग की तैयारी, लेकिन परिवार चाहता है कुछ और!!

By रेनू तिवारी | Mar 14, 2019

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन उनकी गर्लफ्रेंड नताशा जल्द ही एक-दूसरे के होने वाले है। सालों का ये प्यार अब रिश्ते में बदलने जा रहा है। हर तरफ वरुण धवन और नताशा की शादी की चर्चा हो रही है। ऐसे में अपनी शादी को लेकर वरुण धवन और नताशा की भी कुछ ख्वाहिश है। वरुण- नताशा चाहते है कि उनकी शादी का फंक्शन यादगार हो इस लिए वो लैविश डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते है। इससे पहले बॉलीवुड के कई कपल जैसे दीपिका-रणवीर, अनुष्का- विराट ने लैविश डेस्टिनेशन वेडिंग की है।

अब वरुण- नताशा भी यही चाहते है लेकिन उनकी चाहत ये पूरी नहीं हो सकती क्योंकि खबरों की माने तो वरुण के मां लाली धवन और डेविड धवन उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग के खिलाफ है। वो चाहते है कि वरुण-नताशा की शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हो। विदेश में शादी करने आसान नहीं है। शादी के लिए देश छोड़ कर विदेश जाना बेहद परेशानी भरा होगा।

इसे भी पढ़ें: अंदाज अपना- अपना के रीमेक से रनबीर कपूर का पत्ता कटा.. इस एक्टर ने मारी एंट्री

बता दें, वरूण और नताशा दलाल अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित है। वो चाहती है कि वरुण के साथ उनकी शादी यादगार साबित हो। नताशा ने वरुण के साथ शादी करने के लिए मालदीव को चुना था और उन्होंने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है। उसे देख ऐसा लगता है कि नताशा की डेस्टिनेशन वेडिंग की ख्वाहिश अधूरी रह सकती है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका