वाराणसी: गंगा की सहायक नदी वरुणा ने किनारा छोड़कर आबादी क्षेत्र में किया प्रवेश

By आरती पांडेय | Aug 06, 2021

पहाड़ी स्थानों पर लगातार बारिश के चलते वाराणसी में गंगा का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में 84 घाटों का संपर्क खत्म होने के बाद वाराणसी में गंगा की सहायक नदी वरुणा भी अपने उफान रूप दिखाने लगी है। ऐसे में वरुणा नदी ने भी अपना किनारा छोड़कर आबादी क्षेत्र में घुसने लगी तो ऐसे मे लोगों को पलायन का सामना करना पड़ रहा है। बीते 1 हफ्ते से लगातार गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है गंगा का जल घाटों को छोड़कर अब गलियों की तरफ रूख कर चुकी है व घाटों की दैनिक आरती छतों पर हो रही है शवों को गलियों में जलाया जा रहा है। लेकिन इसके साथ ही सहायक नदियों का भी जलस्तर बढ़ता जा रहा है और अब निचले इलाकों में रहने वाले आवासीय क्षेत्र में पानी का प्रवेश हो चुका है। 

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप