कर्नाटक: होटल में वास्तु विशेषज्ञ चंद्रशेखर गुरुजी की छुरा घोंपकर हत्या, सीएम ने दिए सख्त एक्शन के निर्देश

By अंकित सिंह | Jul 05, 2022

कर्नाटक के हुबली में एक होटल में सरल वास्तु से प्रसिद्धि पा चुके चंद्रशेखर गुरुजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। इसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि होटल के रिसेप्शन पर दो लोग उन्हें चाकू मार रहे हैं। खबर तो यह भी है कि फिलहाल इस मामले को लेकर 2 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस घटना को लेकर उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर गुरुजी की हत्या जघन्य है, यह दिन के उजाले में हुआ। वीडियो में दिख रहे दोषियों को पकड़ने के लिए मैंने पुलिस कमिश्नर लाभ राम से बात की है. पुलिस पहले से ही इस पर है।

इसे भी पढ़ें: हैदराबाद में अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात करूंगा: बोम्मई

घटना की जानकारी मिलते ही हुबली के पुलिस आयुक्त लाभू राम मौके पर पहुंचे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मूल रूप से बगलकोटे निवासी गुरुजी ने ठेकेदार के रूप में काम करना शुरू किया, लेकिन बाद में उन्हें मुंबई में नौकरी मिल गई। इसके बाद गुरुजी मुंबई में बस गये और वास्तु परामर्श देने लगे। तीन दिन पहले गुरुजी के परिवार के एक बच्चे की मौत हुबली में हो गई थी, जिसके कारण वह यहां आए थे।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर