उदयपुर हत्याकांड पर बोलीं वसुंधरा राजे, पूरी समस्या किसी दूसरे के कंधों पर डालने का काम कर रहे गहलोत

By अभिनय आकाश | Jun 29, 2022

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उदयपुर की घटना को लेकर सीएम अशोक गहलोत सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे कहा कि जो 2 दोषी सामने दिख रहे हैं सिर्फ वही नहीं उसके पीछे जो लोग होंगे, जहां से इसकी शुरुआत हुई होगी, उन्हें भी कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ये मामूली घटना नहीं है, ये एक तरह से आतंकवाद है। इसकी जितनी भर्त्सना करेंगे वो कम ही रहेगा। सांप्रदायिक उन्माद के पीछे कौन लोग हैं? कौन से संगठन हैं? 

इसे भी पढ़ें: उदयपुर में दर्जी के हत्यारों का पाकिस्तान से कनेक्शन! अनुराग ठाकुर ने गहलोत सरकार पर किए तीखे वार

बता दें कि सीएम अशोक गहलोत ने उदयपुर की घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ये चिंता की बात है। इस प्रकार से किसी की हत्या कर देना दुखद और शर्मनाक है। माहौल ठीक करने की जरूरत है। पूरे देश में तनाव का माहौल बन गया है। मैं बार-बार पीएम और गृह मंत्री को बोलता हूं कि देश को संबोधित करें। 

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस