Rajasthan: चुनावी साल में सक्रिय दिख रही हैं वसुंधरा राजे, कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से साधा निशाना

By अंकित सिंह | Mar 04, 2023

राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। वर्तमान में देखें तो राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। दूसरी ओर राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला होता रहा है। हर 5 साल में यहां सत्ता परिवर्तन भी देखने को मिलता है। इन सबके बीच चुनावी साल में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर वह सालासर पहुंची थीं जहां उन्होंने वर्तमान सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान पर तंज कसा और कहा कि एक-दूसरे को चोट पहुंचाने में इन्होंने कमी नहीं छोड़ी। 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: गजेंद्र शेखावत ने CM गहलोत के खिलाफ किया मानहानि का मुकदमा, बोले- चरित्र हनन की कोशिश हुई

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता जाये तो जाये कहां? किसके पास जाये, किससे न्याय मांगे, राजस्थान जल रहा है। मुख्यमंत्री चैन की नींद सो रहे हैं, उन्हें अंदाज नहीं है कि जनता का आक्रोश उनकी कुर्सी तक पहुंच गया है और कुछ ही दिनों के अंदर उनकी सरकार नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश आज अमृतकाल मना रहा है, जबकि दूसरी तरफ राजस्थान में अराजकता, अन्याय, बेरोजगारी है और जनता खून के आंसू पी रही है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे ने प्रदेश सरकार के बजट को कांग्रेस का घोषणा पत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की पूर्व सरकार के समय राजस्थान अग्रणी प्रदेश था, लेकिन आज यह भ्रष्टाचार, लूटपाट, गैंगवार सहित सब खराब चीजों में शीर्ष पर है।

प्रमुख खबरें

टीवी एक्ट्रेस Aditi Sharma ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराई FIR, मारपीट, गाली-गलौज और स्त्रीधन हड़पने का आरोप

India-China Relation क्या वाकई सुधर रहे हैं? चीन में रह रहे भारतीयों ने चौंकाने वाला सच उजागर किया है!

Vadodara के Manjalpur में BJP की बादशाहत कायम, Satish Patel ने उपचुनाव जीता

Khatron Ke Khiladi 15 | रबर की गोलियों के दर्दनाक स्टंट से घायल हुए Gaurav Khanna, पीठ पर पड़े निशान देखकर फैंस हैरान और परेशान