By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2022
उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों का सारा ठीकरा उस मोदी सरकार पर फोड़ रही है, जिसने देश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और जिनकी चर्चा देश में ही नहीं, पूरी दुनिया में है। राजे ने कहा कि आचार संहिता को निकाल दिया जाए तो गहलोत सरकार के अब सिर्फ़ 350 दिन बचे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को 2003 में 120 और 2013 में 163 सीट मिली थीं और अब यह इस आँकड़े को भी पार करेगी लेकिन इसके लिए एकजुट होकर मेहनत करनी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि किसानों का 10 दिन में कर्ज माफ करने का वादा करने वाली कांग्रेस के 10 दिन चार साल में भी पूरे नहीं हुए। राजे ने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश का विकास रुक गया है और जहां लड़ाई अपराध, अत्याचार, अन्याय और आतंक से होनी चाहिए, वहाँ यह सरकार अपने आपको बचाने के लिए अपनों से लड़ाई लड़ रही है।