गुटबाजी को लेकर वसुंधरा राजे का कांग्रेस पर तंज, कहा- राहुल होंगे चुनावी चेहरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2018

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी को कांग्रेस का चुनावी चेहरा घोषित किए जाने पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश में तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने मतदाताओं से बार-बार सरकारें बदलने की सोच बदल कर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की है। अपनी 'राजस्थान गौरव यात्रा' के तहत यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अशोक गहलोत, सचिन पायलट और सीपी जोशी जैसे नेताओं के नामों को नकारते हुए खुद को ही कांग्रेस का चुनावी चेहरा घोषित कर दिया है। उनके अनुसार 'इससे स्पष्ट है कि राजस्थान कांग्रेस में कोई काबिल चेहरा ही नहीं है।' 

 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजे ने कहा कि वह भाजपा से बुरी तरह घबरा गई है और हार के डर से उसने राहुल गांधी को राजस्थान चुनाव का चेहरा बनाया है, लेकिन कांग्रेस को यहां कामयाबी मिलने वाली नहीं है। अपने संबोधन में राजे ने राहुल गांधी की राजस्थान की भौगोलिक जानकारी को लेकर भी तंज कसा और चुनावों के समय उनके मंदिर जाने के कार्यक्रमों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा,‘‘ कम से कम भाजपा ने राहुल गांधी को मंदिर जाना तो सिखा ही दिया।’’

 

राजे ने प्रदेश में हर पांच साल बाद नयी पार्टी की सरकारें बनने की परिपाटी पर एक बार फिर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बार-बार सरकारें बदलने से प्रदेश का विकास बाधित होता है। बता दें कि राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी लगातार आ रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि अशोक गहलोत, सचिन पायलट और सीपी जोशी गुट एक दूसरे की टांग खिंचने में लगे हुए है। 

 

प्रमुख खबरें

Manohar Lal Khattar Birthday: आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे मनोहर लाल खट्टर, जानिए रोचक बातें

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

कांग्रेस का घोषणापत्र लागू हुआ तो भारतीय अर्थव्यवस्था ‘दुर्बल पांच’ में आ जाएगी: Sitharaman

ठाणे में इमारत में आग लगने से 20 बिजली मीटर नष्ट हुए, कोई हताहत नहीं