INDIA गठबंधन के 'Chalo Delhi' प्रदर्शन में शामिल होंगे Kerala के मुख्यमंत्री VD Satheesan

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 31, 2026

केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन रविवार को नयी दिल्ली में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के ‘चलो दिल्ली’ प्रदर्शन में शामिल होंगे। सतीशन ने कहा कि इसका उद्देश्य लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना तथा मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं से जुड़ी चिंताओं को उठाना है। सतीशन ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह रामलीला मैदान में लाखों नागरिकों के साथ लोकतंत्र, संविधान और मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए खड़े होंगे।

राहुल ने कहा था कि रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का ‘चलो दिल्ली’ मार्च लोकतंत्र को बचाने, ‘‘वोट चोरी’’ को समाप्त करने और संविधान की रक्षा करने के लिए है।

प्रमुख खबरें

Goa Police inspector विकास डेकर पर नाबालिग से दुष्कर्म का केस, महिला सहयोगी भी नामजद

Vitamin B1 Deficiency से जा सकती है याददाश्त, समय पर इलाज न मिलने पर स्थिति जानलेवा

Asian Champions Trophy: सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय हॉकी टीम रविवार को मलेशिया से भिड़ेगी

Taliban की महिला शिक्षा पाबंदी पर Zakir Naik ने किया बचाव, शुरू हुआ चौतरफा विरोध