वीरप्पा मोइली की मांग, धनुष-बाण के साथ भगवान राम के चित्र का इस्तेमाल नहीं किया जाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2020

बेंगलुरु। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने बृहस्पतिवार को मंदिर के प्रचार के लिए भगवान राम के धनुष-बाण वाले चित्र के इस्तेमाल का विरोध किया और कहा कि इससे उनकी छवि ‘‘आक्रांता’’ की लगती है जो कि वह नहीं थे। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री ने सुझाव दिया कि श्रीराम ‘‘पट्टाभिषेक’’ वाली छवि का इस्तेमाल होना चाहिए जिसमें राम, सीता और हनुमान एवं अन्य हैं और जो एकता और समावेश की प्रतीक है। मोइली ने कहा कि धनुष-बाण के साथ भगवान राम का चित्र अधिक ‘‘आक्रामक’’ है। 

इसे भी पढ़ें: 29 साल पहले जब फोटोग्राफर से बोले थे PM मोदी, मंदिर निर्माण शुरू होने पर मैं वापस आऊंगा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को भूमि पूजन के अवसर को सभी जातियों और धर्मों के लोगों को एक करने के अवसर के तौर पर प्रस्तुत करना चाहिए। मोइली ने कहा कि भगवान राम ने हमेशा समाज में सेतु बनाने का काम किया और वह कभी ‘‘आक्रामक’’ नहीं रहे। रामायण के किष्किंधा और लंका कांड का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि भगवान ने कभी इन दोनों क्षेत्रों को अयोध्या से नहीं जोड़ा और बल्कि उन्होंने तो सुग्रीव और विभीषण को राजा बनाया। मोइली ने कहा कि भगवान राम ने सभी को स्वतंत्रता दी थी। वह एक समावेशी समाज बनाना चाहते थे। इस तरह की अवधारणा पेश करनी होगी। 

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया