दिल्ली में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में सब्जी विक्रेता गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2025

दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से एक सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 200 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘राहुल की तलाशी लेने पर उसके पास से 213.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसके खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।’’

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि राहुल उत्तर प्रदेश के बरेली से हेरोइन खरीदता था और उसे दिल्ली में अपने संपर्कों को भेजता था। पुलिस ने बताया कि वह कूरियर का काम करता था और आनंद विहार जैसे व्यस्त परिवहन केंद्रों पर नियमित यात्रियों के साथ घुल-मिल जाता था ताकि पकड़े न जा सके।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 12 वीं तक पढ़ाई की है और वह सब्जी बेचता है। उसने आर्थिक तंगी के कारण जल्दी पैसा कमाने के लालच में आकर मादक पदार्थ की तस्करी शुरू कर दी।

प्रमुख खबरें

Javagal Srinath बोले IPL अहम है पर खेल में गहराई के लिए Test Cricket जरूरी

Nepal Flood USGS Report | भूकंप या ग्लेशियर का फटना? USGS ने दूर किया सस्पेंस, जानिए नेपाल में 160 से ज्यादा मौतों की वैज्ञानिक वजह

9/11 Attacks: Khalid Sheikh Mohammed के खिलाफ मुकदमा 5 जून 2028 से शुरू होगा

Nepal Flash Floods | नेपाल में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही! 160 की लोगों की मौत और 750 लापता, भारतीय दूतावास ने जारी किए इमरजेंसी नंबर