वैश्विक आर्थिक मंदी एवं कोविड के कारण वाहनों के निर्यात में गिरावट आयी : सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2021

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कारों सहित विभिन्न वाहनों के निर्यात में गिरावट मुख्य रुप से वैश्विक आर्थिक मंदी और कोविड-19 महामारी के कारण आयी है तथा उनके निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अनेक उपाय किए जा रहे हैं। वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कारों सहित भारत के ऑटोमोबाइल निर्यात में गिरावट मुख्य रुप से वैश्विक आर्थिक मंदी और कोविड-19 महामारी के कारण आपूर्ति श्रृंखला में अवरोधों के कारण हुई है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय महिला टीम के कोच के तौर पर ओलंपिक आखिरी टूर्नामेंट था: शोर्ड मारिन

उन्होंने कहा कि भारतीय मोटर वाहन उद्योग को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने की खातिर पांच वर्ष की अवधि में 57,042 करोड़ रुपये के वित्तीय व्यय के साथ वाहनों के पुर्जों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) स्कीम शुरु करने की मंजूरी दी गयी है।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Vadnagar से Varanasi तक निकलेगी बाइक रैली, Amit Shah करेंगे शुरुआत

Sri Charani ने रचा इतिहास और Shafali Verma पहुंचीं ICC Women T20 Rankings के टॉप 6 में

Samarkand में Chess Olympiad के लिए पहुंची भारतीय टीम को होटल के कमरे मिलने में हुई देरी

Imran Khan की हिरासत पर Australia के 7 पूर्व कप्तानों ने Penny Wong को लिखा पत्र