वैश्विक स्तर पर महामारी की स्थिति में सुधार के बाद पहली तिमाही में देश से वाहनों का निर्यात बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

नयी दिल्ली। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बाजारों में महामारी की स्थिति में सुधार के बाद चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश से यात्री कारों और दोपहिया से लेकर सभी वाहनों के निर्यात में सुधार दर्ज हुआ। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून की तिमाही में देश से कुल वाहन निर्यात बढ़कर 14,19,430 इकाई पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 4,36,500 इकाई का रहा था। उस समय देश में कोविड-19 महामारी की वजह से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू था, जिससे वाहनों का निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 475 नए मामले, दो और लोगों की मौत

किआ मोटर्स ने इस दौरान 12,448 इकाई तथा फॉक्सवैगन इंडिया ने 11,566 वाहनों का निर्यात किया। तिमाही के दौरान दोपहिया का निर्यात बढ़कर 11,37,102 इकाई पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 3,37,983 इकाई रहा था। इसी तरह वाणिज्यिक वाहनों का निर्यात बढ़कर 16,006 इकाई पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 3,870 इकाई था। इस खंड में टाटा मोटर्स ने 6,653 वाहनों तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 3,931 वाहनों का निर्यात किया। पहली तिमाही में तिपहिया वाहनों का निर्यात बढ़कर 1,37,582 इकाई पर पहुंच गया, जो 2020-21 की पहली तिमाही में 50,631 इकाई रहा था। सभी श्रेणियों में घरेलू बाजार में थोक बिक्री पहली तिमाही में 31,80,039 इकाई रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 14,92,612 इकाई रही थी। इसकी तुलना में 2019-20 की पहली तिमाही में घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 60,84,478 इकाई रही थी।

प्रमुख खबरें

डेट पर जाने से पहले घंटों तैयार होने का झंझट छोड़ रहे युवा, Unpolished Look वाला ये नया ट्रेंड क्यों हो रहा वायरल?

Team India के Selection Pattern ने दिए संकेत, अब केवल Test Cricket तक सिमटा Rishabh Pant का भविष्य

Narendra Modi ने भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण केंद्र बनाने पर दिया जोर, अमेरिकी विधेयक पर भारत सतर्क

PM Modi के 76th Birthday पर CM Vijay का संदेश, बोले- Strong India के लिए कर रहे हैं काम