By सुयश भट्ट | Feb 25, 2022
भोपाल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। शहडोल में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उनका इलाज जारी है।
इसे भी पढ़ें:शहडोल दौरे पर रहेंगे सीएम शिवराज, रोजगार मेले में होंगे शामिल
आपको बता दें कि शहडोल में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री में शामिल होंगे। उसकी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन उमरिया जिले के देवरा मोड़ के पास वाहन पेड़ से टकरा गया।
मुख्यमंत्री शहडोल सीवरेज योजनान्तर्गत नगरपालिका क्षेत्र शहडोल में मल जल निस्तारण कार्य के लिए लगभग 172.62 करोड़ रुपए की लागत की सीवरेज परियोजना और साथ ही साथ मुख्यमंत्री शहरी नल जल योजना के अन्तर्गत नगर परिषद बुढ़ार में लगभग 15.30 करोड रूपये की लागत से बनने वाली नल जल योजना की आधारशिला रखेंगे।