इंदौर में ‘अखंड ज्योति’ वाले दीपक से घर में आग लगी, वाहन शोरूम के मालिक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2025

इंदौर में तीन मंजिलों वाली इमारत के पेंटहाउस (भवन की शीर्ष मंजिल पर बना घर) में बृहस्पतिवार सुबह आग लगने से एक प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी के शोरूम के मालिक की मौत हो गई। पुलिस की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सिंह ने बताया, ‘‘शुरुआती तौर पर पता चला है कि अग्रवाल के घर में बने देवस्थान में अखंड ज्योति वाला दीपक जल रहा था। इस दीपक के कारण उनके घर में आग लगी। धीरे-धीरे पूरे घर में धुआं भर गया और इसमें रहने वाले लोगों का दम घुटने लगा।’’

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि अग्निकांड के वक्त अग्रवाल, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बेटियां घर में सो रही थीं। उन्होंने बताया, ‘‘इस घटना में शोरूम मालिक प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई है। उनकी बड़ी बेटी अस्पताल में भर्ती है और चिकित्सक उसकी हालत पर निगाह रख रहे हैं। उनके परिवार के बाकी सदस्य सुरक्षित हैं।’’ पुलिस निरीक्षक ने बताया कि अग्निकांड की विस्तृत जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।