Mahakumbh Mela क्षेत्र में नहीं होगी गाड़ियों की एंट्री, गलत सूचना फैलाने वालों पर एक्शन, CM Yogi ने दिए निर्देश

By रितिका कमठान | Feb 11, 2025

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। 

सरकार ने बताया है कि सोमवार देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और तैयारियों को और मजबूत बनाने के लिए कहा। उत्तर प्रदेश के कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को महाकुंभ के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इन जिलों में प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ शामिल हैं।

 

बढ़ रही कुंभ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते सप्ताह प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। सार्वजनिक परिवहन के साथ बड़ी संख्या में निजी वाहन भी आए है। स्नान पर्व पर ये संख्या अधिक बढ़ सकती है। इस दौरान सुरक्षा अच्छी हो इसके लिए यातायात और भीड़ को मैनेज करने के लिए योजना लागू करने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे भ्रामक या गलत सूचना फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा है कि जनता को तुरंत सटीक जानकारी देना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी भ्रम या घबराहट को रोका जा सके। 

 

'महिला और बच्चों का करें सहयोग' 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि महाकुंभ में 5 लाख से अधिक वाहनों की पार्किंग क्षमता का पूरा उपयोग किया जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा है कि नियमों का उल्लंघन करके किसी भी वाहन को मेला परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। मेला क्षेत्र में आने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का पूरा सहयोग किया जाएगा। जरुरत पड़ने पर शटल बसों का उपयोग किया जाएगा। इनकी संख्या में इजाफा होगा। पार्किंग व्यवस्था का पालन करने के लिए भी प्रेरित है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर गाड़ियों की लंबी लाइन नहीं लगनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट