सरकारी कंपनी BSNL-MTNL के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया पर विचार कर रहे हैं वेंडर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2019

नयी दिल्ली। सरकारी दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल को विभिन्न उपकरण और सामान की आपूर्ति करने वाले कुछ विक्रेता करीब 20 हजार करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान नहीं होने को लेकर दोनों कंपनियों के खिलाफ एनसीएलटी में अपील करने वाले हैं। उद्योग संगठन के वरिष्ठ कार्यकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: MTNL ने स्थायी कर्मचारियों के लिये पेश की VRS योजना, जानें अंतिम तिथि

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स टेलीकॉम कमिटी के चेयरमैन संदीप अग्रवाल ने कहा कि यह बकाया भुगतान टेलीकॉम गियर तथा अन्य सामानों की आपूर्ति के एवज में किया जाना है। उन्होंने दावा किया कि बीएसएनएल और एमटीएनएल के वेंडरों का कुल बकाया करीब 20 हजार करोड़ रुपये है। बैंक भुगतान के लिये वेंडरों पर दबाव डाल रहे हैं। सभी वेंडर मिलकर 19 नवंबर को विरोध प्रदर्शन करेंगे। यदि उसके 10 दिन बाद भी भुगतान नहीं किया गया तो दोनों कंपनियों को बेचने की अपील के साथ एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: BSNL और MTNL पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को दिया जायेगा VRS

एमटीएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुनील कुमार ने कहा कि एमटीएनएल के पास वेंडरों का बकाया बहुत अधिक नहीं है। यह 400 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होगा। हम बकाये को जल्दी ही भुगतान कर देने लायक बेहतर स्थिति में हैं। बीएसएनएल ने हालांकि, इस बारे में ईमेल के जरिये पूछे गये सवालों का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

अग्रवाल ने कहा कि दोनों कंपनियों द्वारा बकाये का भुगतान नहीं करने से करीब एक लाख प्रत्यक्ष कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं। इस बीच बीएसएनएल और एमटीएनएल के श्रमिक संगठनों तथा अधिकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने सरकार द्वारा हाल ही में घोषित राहत पैकेज, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना तथा संपत्तियों की बिक्री अथवा पट्टे पर देने की योजना का समर्थन किया। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: BSNL को बंद करने के पक्ष में नहीं है वित्त मंत्रालय: दूरसंचार विभाग

सरकार ने दोनों कंपनियों को उबारने के लिये पिछले महीने 69 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है। इसके साथ ही सरकार ने दोनों कंपनियों का विलय करने, कुछ संपत्तियां बेचने अथवा पट्टे पर देने तथा कर्मचारियों के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना की भी घोषणा की। इससे पहले शुक्रवार को दूरसंचार मंत्री ने बीएसएनएल और एमटीएनएल को निर्देश दिया कि वह कर्मचारियों की स्वैच्छिक सेवानिवृति योजना के दिशानिर्देशों पर तेजी से काम करे और संपत्तियों के मौद्रीकरण उपायों पर समयबद्ध तरीके से आगे बढ़े। इसके साथ ही कंपनियों से दूरसंचार बाजार में आक्रमक ढंग से काम करने की भी हिदायत दी। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Microsoft का India में Mega Plan, 2 करोड़ लोगों को मिलेगी मुफ़्त AI Training

Abhishek Sharma फ्लॉप, टॉप ऑर्डर फेल! T20 World Cup में South Africa से हार के बाद बढ़ी Team India की मुश्किलें

Super 8 में Team India की हार पर मंथन, खराब Strategy से लेकर Playing XI पर उठे गंभीर सवाल

David Miller के तूफान में उड़ी Team India, South Africa से हार के बाद Semifinal की राह बेहद मुश्किल