वेनेजुएला ने देना शुरू किया भारतीय कंपनी ओवीएल बकाए का भुगतान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2018

नयी दिल्ली। वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी पीडीवीएसए ने भारत के सार्वजनिक उपक्रम ओएनजीसी की अनुषंगी ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) को 3.2 करोड़ डॉलर का भुगतान किया है। कंपनी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को बेचे गए कच्चे के धन से यह भुगतान किया है और यह ओवीएल के करीब आधा अरब डॉलर के बकाए के निपटाने की दिशा में पहला कदम है। ओवीएल के प्रबंध निदेशक नरेंद्र के. वर्मा ने कहा कि पेट्रोलियोस डि वेनेजुएला (पीडीवीएसए) ने पिछले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज को कच्चा तेल भेजा था और इससे जो भुगतान राशि मिली उससे उसने ओवीएल को भुगतान किया है।

वर्मा ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि यह हमारे पुराने बकाए को चुकता करने की शुरूआत है और यह आगे भी जारी रहेगी।’’ उल्लेखनीय है कि वेनेजुएला पर ओवीएल का चार साल के लाभांश का करीब 44.9 करोड़ डॉलर का बकाया है।

यह भी पढ़ें- न्यू कैलेडोनिया 7.5 की तीव्रता वाला भूकम्प, सुनामी अलर्ट जारी

ओवीएल विदेशी के सैन क्रिस्टोबल क्षेत्र में 40 प्रतिशत की हिस्सेदार है। इस क्षेत्र में बची हुई 60 प्रतिशत हिस्सेदारी पीडीवीएसए की है। पीडीवीएसए ने ओवीएल का बका बकाया निपटाने के लिए हर तीन तीन महीने पर धन के भुगतान पर सहमति जतायी है।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन