अपनी सात महीने की बेटी को चंद मिनट के लिये ही देख पाया ये फुटबॉलर!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2020

काराकास। वेनेजुएला का डिफेंडर विल्कर एंजेल सात महीने से वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल की बहाली का इंतजार कर रहा था ताकि अपनी बच्ची को पहली बार देख सके चूंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण इतने समय वह रूस में फंसा रह गया था। आखिरकार विश्व कप क्वालीफाइंग में पहले दो दौर के मुकाबले के लिये उसे टीम में चुना गया। विश्व कप क्वालीफायर खेलने से ज्यादा खुशी अपने वतन लौटने और मार्च में जन्मी दूसरी बेटी मिया को देखने की थी। रूसी लीग में अखमत ग्रोंजी क्लब के लिये खेलने वाले एंजेल ने अपनी दोनों बेटियों और पत्नी से कुछ पलों के लिये ही मुलाकात की क्योंकि टीम को मैच के लिये कोलंबिया रवाना होना था।

प्रमुख खबरें

Gurugram में कार की सनरूफ से निकलकर हुड़दंग करने वाले तीन युवक अरेस्ट, Creta जब्त

Ahmedabad Airport पर 13 करोड़ का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो तस्कर पकड़े गए

UPSSSC PET 2026 संपन्न, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

MP Foundation Day पर बोले CM Mohan Yadav, कई क्षेत्रों में देश में आगे है राज्य