एक इंजीनियर ने कैसे रचा इतिहास, कौन हैं वेनेजुएला की आयरन लेडी मचाडो? जिन्हें मिला 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार

By अभिनय आकाश | Oct 10, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पीस प्राइज नहीं मिला है। महीनों के इंतजार के बाद आज दोपहर ढाई बजे नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने नोबेल पीस प्राइज की घोषणा कर दी है। इसकी विजेता वेनुजेएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो हैं। डेमोक्रेटिक राइट्स को अपने देश में बढ़ावा देने, महिलाओं के हित में काम करने और डिक्टेटरशिप से डेमोक्रेसि तक के वेनेजुएला के सफर को आगे बढ़ाने और सहयोग देने के लिए मारिया कोरिना मचाडो को ये पुरस्कार मिला है। डोनाल्ड ट्रंप लगातार न सिर्फ अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे बल्कि दूसरे देशों के नेताओं के द्वारा भी करवा रहे थे। वो दावा कर रहे थे कि उन्होंने 6-7 युद्ध रुकवाए हैं। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा से एक दिन पहले ही गाजा में शांति की दिशा में एक कदम आगे बढ़ने का फैसला लिया गया। बंदियों को छोड़ने पर सहमति मनी। जिसके बाद ये माना जा रहा था कि ट्रंप नोबेल पीस प्राइज के बड़े दावेदार रहेंगे। लेकिन ट्रंप के सपने धरातल पर आ गए और वेनेजुएला की विपक्षी लीडर मचाडो ने बाजी मार ली है।  

इसे भी पढ़ें: Trump को मिला रूस का साथ, क्या US की झोली में फिर आएगा नोबेल शांति पुरस्कार

2024 के राष्ट्रपति चुनाव में मचाडो की अयोग्यता

2024 के वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति चुनाव में, मारिया कोरिना मचाडो को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था, हालाँकि उन्हें विपक्षी प्राइमरी में 92% से ज़्यादा वोट मिले थे। अयोग्यता के बाद, उन्होंने एडमंडो गोंजालेज का समर्थन किया, जिन्होंने 70% वोटों के साथ चुनाव जीत लिया। हालाँकि, चुनावी धोखाधड़ी की खबरों और विपक्ष की भागीदारी पर प्रतिबंधों के कारण गोंजालेज की जीत की आलोचना हुई। इन चुनौतियों के बावजूद, मचाडो वेनेज़ुएला में लोकतंत्र और मानवाधिकारों की एक प्रमुख आवाज़ बनी हुई हैं और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Box Office Report Today | इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga की रफ़्तार बरकरार, Bharat Bhhagya Viddhaata और Governor की राहें हुईं मुश्किल

FIFA World Cup 2026 | Lionel Messi की ऐतिहासिक हैट्रिक! अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को रौंदा, टूटे पेले और रोनाल्डो के बड़े रिकॉर्ड

G7 Summit 2026 In France | पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच महाबैठक! व्यापार, ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा पर बड़ा कूटनीतिक रोडमैप तैयार

India-Canada Relations Free Trade Agreement | पीएम मोदी और कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के बीच रक्षा, मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी