वेनेजुएला पर प्रतिबंध में भारत से मिल रही है मदद: अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2019

वॉशिंगटन।एक शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि वेनेजुएलाई तेल के निर्यात पर प्रतिबंध संबंधी अमेरिकी प्रयासों को भारत का काफी सहयोग मिल रहा है।वेनेजुएला के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि एलियॉट अब्राम्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, मैं कहूंगा कि हमने भारतीय कंपनियों और भारत सरकार से संपर्क किया है और हमें उसने काफी सहयोग मिला है जिससे हम बहुत खुश हैं।

अमेरिका के ट्रम्प प्रशासन ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ विपक्ष के नेता जुआन गुइदो को देश के अंतरिम नेता के रूप में मान्यता दी है।मादुरो की सत्ता पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका ने भारत समेत दुनियाभर के देशों से कहा है कि वे वेनेजुएला से तेल आयात करना बंद कर दें अन्यथा अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करें।ट्रम्प प्रशासन ने हालिया सप्ताहों में इस संबंध में भारत के प्रयासों की प्रशंसा की है।वेनेजुएला के तेल मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि उसने भारत को तेल का निर्यात रोक दिया है।

प्रमुख खबरें

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त