गरीबी उन्मूलन की योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुचें- वेंकैया नायडू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2018

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर देशवासियों से सरकारी और ग़ैरसरकारी स्तर पर चल रही, निर्धनता निवारण से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी ज़रूरतमंदों तक पहुँचाने में हरसम्भव मदद करने का आह्वान किया है। समूचे समाज की भागीदारी को अनिवार्य बताते हुए उपराष्ट्रपति ने ट्वीट किया “इस दिशा में निजी और सामुदायिक प्रयासों को तेज और सघन करने का संकल्प लें।” नायडू ने आह्वान किया “गरीबी उन्मूलन की दिशा में हो रहे, सरकारी और गैर सरकारी प्रयासों से जुड़ें। निजी स्तर पर गरीबों को इन कार्यक्रमों की जानकारी दें तथा इनका लाभ उठाने में सहायता करें।” 

 

उन्होंने ग़रीबी उन्मूलन योजनाओं का लाभ ज़रूरतमंद लोगों को ही मिलने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा “समाज इसकी निगरानी रखे कि इन प्रयासों का लाभ जरूरतमंदों को ही मिल रहा है। इस प्रयास में आधार जैसी योजना से संसाधनों का अपव्यय रुका है और लाभ अभीष्ट खाते में सीधे पहुंचा है।”  उपराष्ट्रपति ने कहा कि तीव्र, सतत और सर्वस्पर्शी विकास ही गरीबी उन्मूलन का सबसे कारगर उपाय है। उल्लेखनीय है कि 17 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय ग़रीबी उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: बैंड बाजे के साथ विदाई करेंगे, Akhilesh Yadav का BJP पर वार, बोले- ये 14 में आए थे 24 में चले जाएंगे

Chai Par Sameeksha: चढ़ने लगा सियासी पारा, BJP के तेवर से बैकफुट पर दिख रही कांग्रेस!

Prajwal Revanna Scandal: पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने पूरे घटनाक्रम पर पहली बार दी प्रतिक्रिया, प्रज्वल रेवन्ना के विदेश भाग जाने पर क्या कहा?

Jammu and Kashmir : आतंकियों के हमले में जान गंवाने वाले ग्राम रक्षा गार्ड को सुपुर्द-ए-खाक किया गया